फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: जनसुनवाई में आम नागरिक की तरह आवेदन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, जानें मामला

Tue, 19 Nov 2024 10:43 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में मंगलवार को राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया एक आम नागरिक की तरह किसानों की समस्या लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने आवेदन लिखा और लाइन में लगकर कलेक्टर को आवेदन दिया। साथ ही किसानों की समस्या हल न होने पर आंदोलन की बात भी कही है।

आपको बता दें कि विद्युत की समस्या से परेशान राजगढ़ जिले के किसान लगातार हाइवे पर चक्काजाम कर रहे हैं, जिसका हर्जाना आम नागरिक को भी भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि जाम के कारण वाहनों की दोनों और लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं और चार पहिया वाहन को मजबूरन घंटों जाम में उलझना पड़ता है। ऐसे में मंगलवार को भी जाम लगाकर बैठे किसानों को समझाइश देने के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया स्वयं राजगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने किसानो की विद्युत, खाद व अन्य समस्याओं के निराकरण करने के लिए लिखित आवेदन लाइन में लगकर कलेक्टर को दिया और उनकी समस्या का निराकरण करने की मांग की है।

वहीं, मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह ने कहा कि आज के समय में राजगढ़ जिले का किसान इतना परेशान है कि उसे बोवनी भी करना है और जो फसल उन्होंने खेत में बो रखी है, वो पानी न मिलने के कारण सूख गई है। क्योंकि उन्हें सरकार के वादे के अनुसार विद्युत उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

ऐसे में परेशान किसान हाइवे जाम कर रहे हैं, जिससे आम जन भी परेशान हो रहे हैं। मैंने हाल ही में हाइवे जाम कर रहे किसानों से चर्चा की है और उन्हें आश्वस्त किया है। उसी सिलसिले में एक आम नागरिक की तरह मैंने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को जनसुनवाई में किसानों की विद्युत व खाद सहित अन्य समस्याओं का निराकरण करने के लिए आवेदन दिया है। किसानों की समस्या हल करने की मांग की है। समस्या हल नहीं होने पर हम आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें