फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: चोरों ने चोरी करके मनाया नए साल का जश्न, सूने मकानों के ताले तोड़; लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार

Fri, 03 Jan 2025 08:11 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिलें के ब्यावरा शहर में अज्ञात चोरों ने नए साल की शुरुआत में ही दो सोने मकानों के ताले चटकाकर जश्न मनाया है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों ही परिवार दर्शन करने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। उसी दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक ब्यावरा शहर की भंवर कॉलोनी निवासी मोहन सिंह केलवा अपने पूरे परिवार के साथ खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए राजस्थान गए हुए थे, जिनके सूने मकान में चोरी की घटना घटित हुई। चोरों ने 2 लाख रूपये से अधिक के जेवरात वा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं दूसरा घटनाक्रम ब्यावरा शहर के सुदामा नगर में निवास करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया के मकान का बताया जा रहा है। जोकि नववर्ष में जालपा मात के दर्शन करने के लिए राजगढ़ गए हुए थे, जहां उनके मकान को भी सूना पाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वहां से भी लाखों रूपये के चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

गुरुवार को दोनों घरों में हुई घटना सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर डॉग स्क्वॉड के माध्यम से छानबीन शुरू की, साथ ही अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया। वहीं ब्यावरा शहरी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ का कहना है कि अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हमे मिले है। अज्ञात चोरों पर प्रकरण दर्ज किया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें