फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: चोरी के शक में हाथ बांधकर युवक से लगवाई उठक-बैठक, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 17 Aug 2024 08:27 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले जीरापुर क्षेत्र के धतरावदा पगारिया में स्थित एक चाय की दुकान पर युवक को चोरी करने के शक में आरोपियों ने हाथ पीछे बांधकर उठक बैठक लगाने की सजा दी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ जीरापुर थाने में केस दर्ज कराया है। 

33 वर्षीय पीड़ित युवक बलवंत के मुताबिक वह 14 अगस्त को धतरावदा पगारिया में स्थित एक चाय की दुकान के पास बैठा हुआ था, जहां 3 लोग आए और उससे कहा कि वह चोरी करने के लिए यहां बैठा है। इसके बाद उसके हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट की और अपशब्द कहे। साथ ही आरोपियों ने युवक के हाथ बांधकर उससे उठक बैठक लगवाई और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

वायरल वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी पीड़ित युवक के भाई को लगी तो वह थाने पहुंचा और जैसे तैसे अपने भाई को छुड़ाया। उसने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें