फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: मां से कहकर गया थोड़ी देर में आ रहा हूं और ट्रेन से टकरा गया नाबालिग, जिम्मेदार बनाते रहे वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Updated Thu, 19 Jun 2025 10:35 PM IST

गुना में एक हृदय विदारक घटना में रेलवे ट्रैक पार करते समय 15 वर्षीय नाबालिग की स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच नगाड़ा कॉलोनी नई बस्ती कुशमौदा क्षेत्र के समीप रेलवे लाइन पर हुई है। मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र भूरा परिहार के रूप में हुई है, जो इसी क्षेत्र का निवासी था। प्रदीप के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- लापता तीन नाबालिग बहनें 36 घंटे बाद नानी के घर से मिलीं, मां की डांट से थीं नाराज

बताया जा रहा है कि इस हादसे का शिकार हुआ प्रदीप कुछ देर पहले ही अपनी मां से 10 मिनट में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था, और कुछ ही देर बाद उसकी मां को उसके रेलवे पटरी पर पड़े होने की हृदय विदारक खबर मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद अधिकारियों ने ट्रेन रोकी और नीचे उतरकर खुद ही वीडियो और फोटोग्राफी करने लगे। उन्होंने अपनी गाड़ी से एक आरपीएफ जवान को भी घटनास्थल पर निगरानी के लिए उतार दिया था।

ये भी पढ़ें- गुना में खौफ की रात; हथियारबंद बदमाशों का कॉलोनी पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सूत्रों के मुताबिक, इस विशेष ट्रेन में वरिष्ठ अधिकारी सवार थे, जिनमें शोभना बंदोपाध्याय जीएम और देवाशीष त्रिपाठी डीआरएम के भी मौजूद होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना के बाद लगभग एक से दो घंटे तक मृतक का परिवार रेलवे पटरी पर बिलखता रहा। कैंट पुलिस को सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और प्रदीप के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि दुर्घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने कोई खास मदद नहीं की और आरपीएफ का जवान कैंट पुलिस के इंतजार में खड़ा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कार्यालय से आए इन अधिकारियों ने दुर्घटना से पहले गुना स्टेशन का निरीक्षण किया था और इसके बाद वे रुठियाई के लिए रवाना हुए थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक का विषय बनी हुई है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें