फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ में दिल दहला देने वाली चोरी की वारदात, देर हो जाती तो अटक जाती नवजात बच्चों की सांसें

Thu, 19 Dec 2024 08:20 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल में बीती रात एक ऐसी चोरी का मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ एसएनसीयू में भर्ती उन माता पिता की भी नींद उड़ा दी जिनके नवजात बच्चे ऑक्सीजन पर हैं। इस चोरी की घटना में ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई होने वाली कॉपर की पाइप लाइन काटकर चुरा ली गई।अस्पताल में मौजूद स्टाफ यदि सतर्क न होता तो ऑक्सीजन पर मौजूद 11 बच्चो के साथ अनहोनी घटित हो जाती।

राजगढ़ जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरएस माथुर ने बताया कि बुधवार अलसुबह 5 से 6 बजे के लगभग एसएनसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई की सूचना के लिए लगाया गया अलार्म बजने लगा, जिसे सुनकर अस्पताल में मौजूद स्टाफ एक्टिव हुआ और तुरंत ही जंबो सिलेंडर के माध्यम से एसएनसीयू में ऑक्सीजन पर मौजूद 11 बच्चो को ऑक्सीजन प्रदान करते हुए सुरक्षित किया गया। हमने जब ये पता किया कि अलार्म क्यों बजा तो हमें पता लगा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑक्सीजन प्लांट से कॉपर पाइप लाइन के माध्यम से सप्लाई होने वाली लगभग 8 से 10 फीट की लाइन काटकर चुरा ली गई है। बीती रात एसएनसीयू में 23 से 24 बच्चे एडमिट थे जिनमें से 11 ऑक्सीजन पर थे। हालांकि सभी सुरक्षित हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर का कहना है कि मौका मुआयना करने के लिए हमारी टीम मौके पर पहुंची है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जो जानकारी दी जाएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उनकी तरफ से लिखित में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें