फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: खुजनेर में टेंट हाउस गोदाम में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर खाक

Wed, 06 Nov 2024 07:57 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर बसे खाटूश्याम धाम के नाम से मशहूर खुजनेर नगर में स्थित एक टेंट हाउस गोदाम में मंगलवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। टेंट हाउस गोदाम संचालक के मुताबिक उसका लगभग 20 लाख रूपये का सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम खुजनेर नगर के चिडलवानिया रोड पर स्थित कैलाश नारायण नागर के टेंट हाउस गोदाम का है, जिसमें मंगलवार की दोपहर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते गोदाम में रखा हुआ इलेक्ट्रॉनिक वा अन्य टेंट से संबंधित सामान जलकर खाक हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये के लगभग बताई जा रही है।

बता दें कि आग लगने के दौरान ही आसपास के लोग आग को बुझाने के लिए एकत्रित हो गए और फायर ब्रिगेड को भी फोन लगाया गया, लेकिन वह देरी से आई। जब तक सामान जल चुका था, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से आग ज्यादा नहीं फैली अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना कारित हो सकती थी। क्योंकि स्थानीय युवाओं की मदद से टेंट गोदाम के ऊपर रह रहे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

वहीं मीडिया से चर्चा में दौरान टेंट गोदाम संचालक कैलाश नारायण नागर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है और इसमें लगभग 15 से 20 लाख रुपए का सामान था जोकि जल गया है। इलेक्ट्रिक आइटम के तो निशान भी बाकी नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें