फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: निरीक्षण के दौरान इस स्कूल के बच्चों की कलेक्टर ने लगाई क्लास, पूछे सवाल, देखें वीडियो

Fri, 29 Nov 2024 10:26 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने खिलचीपुर विकासखंड के शासकीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और स्कूल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्कूलों में कमियां पाए जाने पर संबंधित प्रबंधन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हाई स्कूल सोनाखेड़कलां पहुंचे, जहां पूरा स्टाफ कक्षाओं में उपस्थित मिला। कलेक्टर ने नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की कक्षा ली और उनके साथ बातचीत की। इस दौरान वे छात्रों के बीच बैठ गए और सवाल-जवाब किए। स्कूल की वाटिका और पुस्तकालय देखकर कलेक्टर ने शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय में पौधारोपण किया और बाउंड्रीवाल तथा खेल मैदान निर्माण के लिए सरपंच और जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि कलेक्टर लगभग 45 मिनट तक विद्यालय में रहे और छात्रों के साथ समय बिताया। विद्यालय की रानी लक्ष्मीबाई और कारगिल वाटिका, जो जनसहयोग और शिक्षकों के प्रयास से तैयार की गई है, कलेक्टर को बहुत पसंद आई। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों को सराहा और इसे प्रेरणादायक बताया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें