फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: दिग्विजय सिंह का अल्टीमेटम, केसरिया झंडा उतारो नहीं तो कांग्रेस उतारकर तिरंगा फहराएगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Updated Sun, 22 Dec 2024 09:57 PM IST

राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ शहर के खिलचीपुर नाके पर विधायक अमर सिंह द्वारा लगाए गए केसरिया झंडा का जिक्र करते हुए कलेक्टर को 24 तारीख तक का अल्टीमेटम दे दिया।

बता दें कि बीते दिनों बांग्लादेश के विरोध में सर्व हिन्दू समाज द्वारा राजगढ़ शहर के खिलचीपुर नाके पर प्रदर्शन करते हुए राजगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमर सिंह यादव ने तिरंगा ध्वज लगाने वाले स्थान पर भगवा ध्वज लहराया था, तब से लेकर आज तक उक्त स्थान पर भगवा ध्वज ही लहरा रहा है। इसको लेकर रविवार को राजगढ़ आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि हम कलेक्टर से अनुरोध कर रहे हैं कि वो 24 दिसंबर से पहले ही केसरिया ध्वज को उतारकर तिरंगा झंडा वहां लगा दे नहीं तो कांग्रेस वहां केसरिया झंडा उतारकर तिरंगा झंडा लगाएगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजगढ़ के खिलचीपुर नाके पर जो भारत माता की प्रतिमा बनी हुई है, वहां तिरंगा लहराया गया था। उस तिरंगे को हटाकर, यहां राजगढ़ के विधायक ने केसरिया झंडा जो लगाया है। केसरिया झंडा लगाना है मंदिर में लगाओ, राघौगढ़ किले पर आज भी केसरिया झंडा लगा है। भारत माता की मूर्ति पर छोटा सा तिरंगा झंडा लगा है, जिसे मैं आज खुद देखता हुआ आया हूं। उसके पास में बड़े झंडे पर से तुमने तिरंगा क्यों हटाया, हम लोग जिला कलेक्टर से मांग करते हैं, हम लोग 24 तारीख को जाएंगे, मैं तो नहीं रहूंगा लेकिन बाकी ये सभी लोग जाएंगे और उसको उतारकर भारत का तिरंगा झंडा लगाएंगे। आपसे अनुरोध है कलेक्टर महोदय या उस झंडे को 24 से पहले ही आप उतार लीजिए। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें