फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: पांच घंटे से सड़क पर तड़प रही गाय के लिए फरिश्ता बने गौसेवक, प्रसव कराकर गौशाला भेजा

Fri, 17 Jan 2025 12:10 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के जीरापुर में गौसेवकों ने सड़क पर दर्द से तड़प रही एक गाय की मदद फरिश्ता बनकर की है। गौसेवकों ने न सिर्फ गाय की डिलीवरी कराई बल्कि उसे और उसके बछड़े को जीवनदान दिया है। जीरापुर में मानवता की एक मिसाल गुरुवार को देखने को मिली, जहां प्रसव के दौरान बछड़ा फंस जाने के कारण एक गाय सड़क पर दर्द से तड़प रही थी। 

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर के बस स्टैंड के पास स्थित ईदगाह मार्केट का है। बताया गया कि प्रसव के दौरान एक गाय लगभग 5 घंटे से तड़प रही थी, उसका बच्चा फंस गया था। इसकी सूचना  स्थानीय गौसेवकों को मिली तो वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद दोनों को गौशाला में पहुंचाकर जीवनदान दिया। गौसेवक प्रेम सिंह परिहार ने बताया कि सड़क पर प्रसव के दौरान गाय का बच्चा फंसा हुआ था।  हमने कड़ी मशक्कत के बाद गाय का प्रसव कराया।  गाय और बछड़ा दोनों सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि राजगढ़ जिले में सड़क पर घूमने वाले गौवंश अक्सर या तो सड़क हादसे का शिकार होते हैं या सड़क हादसे का कारण बनते हैं। ऐसे में गर्भवती गाय भी सड़कों पर ही अपने बछड़े को जन्म देती हैं। पशु चिकित्सक अधिकारी के मुताबिक, राजगढ़ जिले में लगभग 65 हजार गौवंश रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 18,000 गौवंश जिले की 135 गौशालाओं में हैं और बाकी सड़कों पर हैं। उनकी दुर्दशा कुछ इस तरह ही होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें