फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ में होने वाले रक्तदान शिविर के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की अपील, देखे वीडियो

Sat, 28 Dec 2024 05:01 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक जनवरी को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने वीडियो जारी करते हुए रक्तदान शिविर में शामिल होने और रक्तदान करने की अपील की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना परिसर में एक जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का आयोजन राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा और समाजसेवी नितेश गुप्ता के द्वारा किया जाना है, जिसके लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने एक वीडियो के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए नजर आए और एसपी आदित्य मिश्र और समाजसेवी नितेश गुप्ता के इस पहल को सार्थक बताया।

सोनू सूद अपने वीडियो में कह रहे हैं कि रक्तदान महादान है और ये किसी की भी जिंदगी को बचा सकता है। राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा और समाजसेवी नितेश गुप्ता के निरंतर प्रयासों से आपका एक छोटा सा कदम किसी के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकता है। एक जनवरी 2025 को खिलचीपुर थाना परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर इस पुण्य कार में अपना योगदान दीजिए, रक्तदान कीजिए और लोगों का जीवन बचाए और फतह हासिल करें।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मीडिया की भी सुर्खियां बनता जा रहा है, जिसमें वे राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा और समाजसेवी नितेश गुप्ता की इस पहल को सार्थक बता रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें