फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: मूकबधिर से दुष्कर्म कर आरोपी भागा कुंभ, लौटा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 12:01 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बीती एक और दो फरवरी की दरमियानी रात में नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र की एक मूकबधिर बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने बुधवार को नरसिंहगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में किया।

राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि आरोपी रमेश खाती शाजापुर जिले का रहने वाला है। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में घटना वाली रात बस स्टैंड पर नजर आ रहा है। वहां उसने काफी वक्त गुजारा और बस स्टैंड पर ही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ भी छेड़खानी करने की कोशिश की, लेकिन उसके विरोध करने पर आरोपी वहां से चला गया और सीधा मूकबधिर बालिका की झोपड़ी में पहुंचा। वहां से उसे उठाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी प्रयागराज पहुंचा गया और वहां से जब ये लौटा और पुलिस से बचने के लिए इधर उधर फरारी काट रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही राजगढ़ एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 16 टीमें तैनात की गई थीं। टीम ने 17 रेलवे स्टेशन पर छापेमार कार्रवाई की और सर्चिंग अभियान चलाया। 400 सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की और 418 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के बाद असल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदतन अपराधी है। वह इस तरह के कृत्य को अंजाम देकर जेल में सजा भी काट चुका है।

बता दें नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र की एक मूकबधिर बालिका के साथ फरवरी माह की एक और दो तारीख की दरमियानी रात में दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। पीड़िता को तीन फरवरी को घायल अवस्था में नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर किया गया। जहां घटना के छठे दिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तभी से पुलिस के ऊपर उक्त मामले में लिप्त आरोपी को पकड़ने और कठोर सजा दिलाने का दबाव था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें