फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ में पलटा दूध से भरा टैंकर, समेटने के लिए बर्तन लेकर पहुंचे लोग, देखें वीडियो

Sun, 20 Oct 2024 11:13 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पलटे हुए एक दूध के टैंकर के पास बर्तन लेकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होती हुई नज़र आ रही है और उसी टैंकर में से ग्रामीण दूध के बर्तन भरते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला रविवार की सुबह का बताया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि बोड़ा नगरीय क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर पूर्व ही दूध से भरा हुआ टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी एक के बाद एक दूध को लूटने की होड़ सी मच गई,और लोग बर्तन लेकर टैंकर तक पहुंचने लगे और दूध की लूट शुरू हो गई।

साथ ही बताया जा रहा है कि दूध का यह टैंकर आयस्टर फ्रेश मिल्क लिमिटेड कंपनी का था, जो कि दूध लेकर नरसिंहगढ़ से देवास की तरफ जा रहा था, लेकिन बोड़ा नगरीय क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर पूर्व दूध का यह टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें लगभग 15 हजार लीटर दूध था। ऐसे में आसपास निवास करने वाले लोग दूध को लूटने के लिए अलग अलग तरह के बर्तन लेकर टैंकर के पास पहुंच गए, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया की सुर्खिया बने हुए हैं। वहीं दुर्घटना के बाद ड्राइवर और क्लीनर को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं पुलिस को जैसे ही इस मामले की सूचना लगी वे मुझे पर पहुंची और दूध भरकर ले जा रही भीड़ को तितर बितर किया गया।

गौरतलब है कि,इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें खाने-पीने में इस्तेमाल किए जाने वाले तरल वो खाद्य पदार्थों का वाहन पलटते ही अलग अलग क्षेत्र में लोग बर्तन लेकर लूटने के लिए पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें