फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen News: नगर परिषद कार्यक्रम में हंगामा, जनसमस्याएं लेकर पहुंचे युवक चढ़े मंच पर, दुर्व्यवहार का आरोप

Fri, 30 Jan 2026 08:00 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

रायसेन जिले के गैरतगंज में आयोजित नगर परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे युवाओं और बच्चों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ युवा और मासूम बच्चे बिजली की समस्या की फरियाद लेकर मंच तक पहुंचे। आरोप है कि पहले तो उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया, जबकि बच्चों की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है । और वह बिना बिजली के पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि के पास पहुंचे थे। लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा को एक युवक को मंच से सरेआम धक्का देते हुए देखा गया।

ये भी पढ़ें- स्कूलों के बाहर 'इत्र की शीशी' वाले की दहशत, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवाओं के साथ मंच के सामने बदसलूकी हो रही है, जबकि मंच पर बैठे जनप्रतिनिधि भी फरियाद लेकर आए लड़के से कहने लगे राजनीति कर रहे हो। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने फरियादी को मंच से नीचे उतार दिया। घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि मंच पर जनता की समस्याएं सुनने के बजाय इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो आमजन अपनी बात किससे कहेगा। खासकर युवाओं और बच्चों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर नाराज़गी जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें