फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen News: मतदाता सूची में फर्जी आपत्तियों का मामला गर्माया, कलेक्टर ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

Fri, 23 Jan 2026 06:47 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

रायसेन जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में फर्जी तरीके से आपत्तियां दर्ज किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस गंभीर विषय को लेकर जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से मुलाकात कर पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को बताया कि सुनियोजित तरीके से मतदाता सूचियों में नाम कटवाने या गलत आपत्तियां दर्ज कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आम मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर दुल्हन दो लाख लेकर फरार, खुद ही रची अपने अपहरण की साजिश

मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची से जुड़ा हर कार्य नियमों के तहत, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की बुनियाद है और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने भी दो टूक कहा कि मतदाता सूची का निष्पक्ष और त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कलेक्टर के आश्वासन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही मतदाता सूचियों में आवश्यक सुधार होंगे और आम मतदाताओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें