फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen News: पूर्व कर्मचारी ने पहले डिप्टी रेंजर और महिला को मारी गोली, फिर फंदा लगाकर दे दी जान, जानें मामला

Tue, 17 Feb 2026 04:57 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

रायसेन जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज गोलीकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। अमरावत नर्सरी परिसर में पूर्व कर्मचारी ने दिनदहाड़े डिप्टी रेंजर सहित तीन लोगों पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। जानकारी के अनुसार नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा अपने कमा में व्यस्त थे। तभी पूर्व कर्मचारी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी वहां पहुंचा और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा को पीठ में गोली लगी। महिला कर्मचारी सुमन बाई भी हमले की चपेट में आ गईं। उन्हें लगी गोली शरीर के आर-पार हो गई, जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर मौजूद एक अन्य कर्मचारी डालचंद ने सूझबूझ दिखाते हुए जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। गोली उसके ऊपर से निकल गई।

घटना के तुरंत बाद नर्सरी परिसर में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की और उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव नर्सरी से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें-  उज्जैन में लव जिहाद! माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला और किए दर्शन, कुछ ऐसे खुला पूरा राज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूरन करीब पांच वर्ष पूर्व अमरावत नर्सरी में मजदूरी करता था। ड्यूटी में लापरवाही के चलते उसे सेवा से हटा दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की। नर्सरी परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एक ही घटना में दो लोगों को गोली मारने और आरोपी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है । फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें