फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pench Tiger Reserve: चार शावकों के साथ नजर आई बाघिन, पेंच नेशनल पार्क में पानी पीने का वीडियो आया सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Updated Sat, 11 Mar 2023 07:08 PM IST

पेंच नेशनल पार्क में इन दिनों एक बाघिन अपने चार शावकों के साथ लगातार पर्यटकों को रोमांचित कर रही है। एक बार फिर से टाइगर का दीदार करने नेशनल पार्क पहुंचे कुछ पर्यटकों को बाघिन अपने चार शावकों के साथ पानी पीती नजर आई। सैलानियों ने ही बाघिन और उसके चार शावकों को मोबाइल फोन में कैद कर लिया। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि बाघिन अपने शावकों के साथ किस तरह से अठखेलियां करते हुए तालाब के पास नजर आ रही है।

चार माह के हैं शावक  
चार शावक बाघिन के साथ घूम रहे हैं उनकी आयु चार माह बताई जा रही है। ऐसे में लगातार वह अपनी मां से लिपटकर अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल बाघिन यदा-कदा उन्हीं के साथ स्पॉट हो रही है। ऐसे में वन विभाग की पूरी टीम इस बाघिन के मूवमेंट पर नजर रख रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें