फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: पन्ना की धरती से निकला 15.34 कैरेट का जगमगाता हीरा, कीमत 60 लाख से ऊपर, साल की सबसे बड़ी खोज

Wed, 10 Dec 2025 08:59 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

हीरों की नगरी पन्ना ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। जिले के कृष्णा कल्याणपुर ग्राम में एक युवक द्वारा लगाई गई हीरा खदान से 15 कैरेट 34 सेंट वजन का उच्च गुणवत्ता वाला ‘जेम्स क्वालिटी’ का हीरा निकला है। प्रारंभिक मूल्यांकन में इस हीरे की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- 3.39 कैरेट के हीरे से चमकी किस्मत: हार्टअटैक-लकवा झेला पर हार नहीं मानी, अब पन्ना खदान ने दिया लाखों का हीरा

हीरा खदान संचालक सतीश खटीक ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले पर खुदाई कार्य शुरू किया था। मंगलवार को नियमित खुदाई के दौरान चमकदार पत्थर दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालकर जांच कराने पर वह उच्च श्रेणी का हीरा निकला। इस खदान में दो पार्टनर हैं और दोनों के दो- दो बहनें हैं। उसने बताया कि पारिवारिक खर्च और बहनों की शादी में इस पैसों को लगाएगा। 

हीरे को नियमानुसार पन्ना जिला हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है, जहां विशेषज्ञों द्वारा इसका औपचारिक मूल्यांकन और नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। जिले के अधिकारी अनुपम सिंह का कहना है कि यह हीरा इस वर्ष अब तक निकला सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन गुणवत्ता वाला हीरा है। इस खोज से क्षेत्र के खान मालिकों और स्थानीय लोगों में एक बार फिर उत्साह बढ़ गया है। पन्ना की धरती पहले भी कई दुर्लभ और विशाल हीरे दे चुकी है, और इस ताजी खोज ने जिले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।   पन्ना में 60 लाख से ज्यादा क़ीमत का साल का सबसे बड़ा हीरा मिला।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें