फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: दो पक्षों में खूनी होली के बाद एक की मौत, घटना के बाद लाश लेकर परिजनों ने थाने में किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Updated Sun, 16 Mar 2025 04:50 PM IST

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अर्थाई में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन मृतक की लाश लेकर शाहनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

घटना 14 मार्च की है, जब ग्राम अर्थाई में मृतक दरू चौधरी (45 वर्ष) के घर के सामने पुलिया के पास, टूड़ा ग्राम के करीब आधा दर्जन आरोपियों ने उसके पुत्र और दामाद को रोककर मारपीट शुरू कर दी। जब दरू चौधरी बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके सिर पर लाठी से जोरदार वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- होली पर चली गोली: रंग लगवाने से मना किया तो देवर-भाभी पर कर दिया फायर, पुराने मामले को लेकर बना रहे थे दबाव

परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटनी और फिर जबलपुर रेफर किया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते दरू चौधरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थाने में शव रखकर किया हंगामा, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
मृतक की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर शाहनगर थाने पहुंचे और आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने तथा मुख्य आरोपी का नाम जोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि हमले की गंभीरता को देखते हुए हत्या की धारा जोड़ी जाए और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

ये भी पढ़ें- सनी के अंतिम संस्कार के दौरान गांव में मातम और तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; कर्फ्यू जैसे हालात

पुलिस कार्रवाई, आरोपियों की तलाश जारी
मामले को बढ़ता देख नवागत एसडीओपी आरएम दुबे ने परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शांत हुआ। एसडीओपी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
   लाश लेकर परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें