फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: जिला अस्पताल में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, मानसिक विक्षिप्त महिला ने बाहर निकालने पर गार्डों को पीटा

Thu, 03 Apr 2025 08:22 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

पन्ना जिला अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और सफाई कर्मचारियों को गाली देना शुरू कर दिया। महिला ने अस्पताल कर्मियों पर दुष्कर्म के झूठे आरोप भी लगाए, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- खंडवा में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोगों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान

स्थिति बिगड़ने पर जिला अस्पताल की महिला गार्ड जयंती चौरसिया और उर्मिला पांडेय ने उसे अस्पताल परिसर से बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने दोनों गार्डों पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। अचानक हुए इस हमले से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, महिला का आक्रोश कम नहीं हुआ और वह कुछ देर बाद मेल मेडिकल वार्ड की छत पर चढ़ गई। वहां से वह लगातार गाली-गलौज करने लगी।

ये भी पढ़ें- निजी स्कूल किताब-ड्रेस अपनी चहेती दुकानों से खरीदने को कर रहे मजबूर, कांग्रेस ने CS को भेजी शिकायत

पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन महिला ने उल्टा उन पर ही छत पर रखे सामान से हमला कर दिया। इससे वार्डों में भर्ती मरीज और उनके परिजन घबरा गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला को शांत किया और उसे सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के कारण अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायल महिला गार्डों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया।

  जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज हंगामा।    घटना की जानकारी देती महिला गार्ड   हमले में घायल हुए महिला गार्ड

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें