फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में हुड़दंग: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दर्जन भर लोग लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Updated Fri, 14 Mar 2025 11:56 PM IST

पन्ना जिले के ग्राम तिलंगवा (कोतवाली थाना) में होली उत्सव के दौरान मामूली कहासुनी भीषण संघर्ष में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- होली पर मुरैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ से अधिक का 31 क्विंटल गांजा भरा ट्रक पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही डायल-100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल, पन्ना भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल व्यक्तियों की पहचान
संघर्ष में पहले पक्ष के अरविंद कुशवाहा (32 वर्ष) और रविंद्र कुशवाहा (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष में हीराबाई (40 वर्ष), राजा बाबू (22 वर्ष), बाराती (27 वर्ष), रूपलाल (40 वर्ष) और फूलबाई अहिरवार (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- माता-पिता ने छोड़ा नाबालिग का साथ तो दरिंदा बना सगा भाई, दुष्कर्म के लिए अब 20 साल की काटेगा सजा

मामले की जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवाद की असल वजह का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष   मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष   मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें