फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: बिना डॉक्टर-बिना टेक्नीशियन चल रही जांच, मरीजों की जान खतरे में; पन्ना में स्वास्थ्य से खिलवाड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Updated Sun, 21 Dec 2025 10:47 PM IST

पन्ना जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। सरकारी मानकों के अनुसार जिले में केवल तीन पैथोलॉजी लैब ही विधिवत पंजीकृत हैं, जबकि इसके विपरीत जिले भर में सैकड़ों पैथोलॉजी लैब बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित की जा रही हैं।

इन अवैध पैथोलॉजी लैबों में न तो प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन मौजूद हैं और न ही किसी पंजीकृत पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। ऐसे में बिना मानकों के तैयार की जा रही जांच रिपोर्टों के आधार पर इलाज किया जा रहा है, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

पढे़ं: मनरेगा नाम बदलने के विरोध में अनूपपुर में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, प्रशासन रहा अलर्ट

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये लैब शासन की गाइडलाइन और स्वास्थ्य विभाग के नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रही हैं, बावजूद इसके अब तक इनके खिलाफ कोई ठोस और व्यापक कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस पूरे मामले पर जब पन्ना जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) से चर्चा की गई तो उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है और जल्द ही फर्जी पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें