फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News:गुटखे से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Wed, 02 Jul 2025 06:44 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला पन्ना

पन्ना जिले के कुआं खेड़ा के पास बुधवार की सुबह एक भीषण हादसा हुआ। जहां गुटखे से लदे ट्रक में आग लग गई। आग ट्रक के इंजन में लगी जिससे वह धू-धूकर जलने लगा। अचानक लगी इस आग से देखते ही देखते पूरा ट्रक जलने लगा। आग ने कुछ ही समय में पूरे ट्रक को घेरे में ले लिया । गनीमत ये रही कि इससे पहले ही चालक को नुकसान होता वो ट्रक से कूद गया और अपनी जान बचा ली।  वहीं अब इस आगजनी की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया और  तेजी से वायरल हुआ। 

ये भी पढ़ें-दो साल की मेहनत के बाद चमकी महिला की किस्मत, 2.69 कैरेट का हीरा मिला; कीमत लाखों में

जानकारी के मुताबिक गुटखे से लदा ये ट्रक दमोह से कटनी की ओर जा रहा था। ट्रक में इलेक्ट्रिकल वायर में शार्ट सर्किट हुआ। इससे चिंगारी निकली और आग लगी। वहीं घटना और मामले की जानकारी लगने पर रैपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पानी के टैंकर बुलाए। पानी को ट्रक पर डाला गया और आग बुझाई गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।       

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें