फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: नाली निर्माण को लेकर बंजारा समाज के दो पक्ष आमने-सामने, जमकर पथराव और लाठियां चलीं, कई घायल

Wed, 14 Jan 2026 09:25 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के गांव चिकली में नाली निर्माण को लेकर मंगलवार रात बंजारा समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही दोनों पक्षों के बीच पथराव और लाठियां चल गईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को मनासा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं पुलिस ने आगजनी की घटना से इंकार किया है।

कुकड़ेश्वर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंडालिया के अंतर्गत गांव चिकली में पंचायत द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बंजारा समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से पत्थरबाजी और लाठियां चलती रहीं, इसमें कई महिला-पुरुष घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Dindori News: नर्मदा घाटों पर आस्था का सैलाब, मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह

लाठी और पथराव की घटना में कमलीबाई (50) पति जयमाल, कारूलाल (45) पिता सौजी और प्रेमसिंह गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। इसके अलावा रमेश (40) पिता राजमल, गुजीबाई (40) पति विनोद, दारा लाल पिता सौजी और नेनाराम को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था, जो इस मुद्दे पर फिर भड़क गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में आग लगाने के आरोप भी लगाए।

घटना की जानकारी मिलते ही कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। थाना प्रभारी भीमसिंह सिसौदिया ने बताया कि नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। आगजनी की बात गलत है। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें