फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: मछलियों को दाना डलाने तालाब गया युवक, पैर फिसलने से डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव

Sat, 06 Sep 2025 08:25 AM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

नीमच जिले के रामपुरा में स्थित बड़ा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ तालाब की मछलियों को दाना खिलाने गया था, लेकिन पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे की है। मृतक की पहचान टेरेंस उर्फ धीरज (20) पिता नीरज लौहार, निवासी रामपुरा बस स्टैंड, के रूप में हुई है। दोस्तों के साथ मछलियों को दाना डालते समय वह अचानक तालाब में गिर गया।


ये भी पढ़ें: सिंहस्थ में तैनात रहे अधिकारियों के अनुभव से बनेगी बेहतर व्यवस्था, सीएम ने की बैठक सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ व होमगार्ड की तीन टीमों को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम 7 बजे शव को बाहर निकाला गया। रामपुरा थाना प्रभारी विजय सगारिया ने बताया कि युवक को तैरना नहीं आता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:सिद्धिविनायक के चल समारोह में तनाव, लव जिहाद की झांकी निकलने से एक पक्ष को लगा बुरा, आमने-सामने


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में 4 इंच तक गिर सकता है पानी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें