फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur: सोशल मीडिया विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला को मारी गईं तीन गोलियां; हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Tue, 07 Apr 2026 05:17 PM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा गांव में सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक महिला पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसे तीन गोलियां लगीं, जबकि उसका पति भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता सविता पटेल के पति ऋषिराज पटेल का रिमझा चौराहे पर शुभम पटेल से पहले से विवाद चल रहा था। इसी दौरान सविता पटेल बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, जहां आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर मिर्च पाउडर फेंका और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद जब दंपत्ति घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गिरवर पटेल ने बुलेट मोटरसाइकिल से उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी की। इसी दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी।

पढ़ें:  'सर मुझे पास कर दो, मेरी साली से आपकी शादी करवा दूंगा', 10वीं और 12वीं की कॉपियों में लिखी गुजारिश फायरिंग में सविता पटेल के हाथ और पैर में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, उनके पति ऋषिराज पटेल को पत्थर लगने से चोट आई है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के अनुसार, यह विवाद लंबे समय से चल रहा था और आरोपियों द्वारा उनकी बेटियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। उन्होंने पहले भी धमकी मिलने की बात कही है। इस मामले में सविता पटेल ने नीलेश पटेल (नरवारा), गिरवर पटेल, शुभम पटेल, देवम पटेल और हीरा भाई को आरोपी बताया है तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना दो पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद का परिणाम है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें