फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 'आओ तुम्हारा टेंपरेचर चेक करूं', राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक की छात्राओं से गंदी बात; गलत तरह से छूता है

Sun, 20 Jul 2025 08:29 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से सम्मानित एक शिक्षक पर छात्राओं ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का आरोप है कि इतिहास विषय पढ़ाने वाले शिक्षक राम आशीष पाण्डेय उन्हें गंदे तरीके से छूते हैं और अश्लील बातें करते हैं। कहते हैं कि 'तुम मेरा टेंपरेचर चेक करो, मैं तुम्हारा टेंपरेचर चेक करता हूं'। बार-बार मना करने पर भी वे नहीं मानते हैं और जबरदस्ती गंदे तरीके से हाथ लगाते हैं। 

ये भी पढ़ें: भोपाल में बनेगा नया विधायक विश्रामगृह, 67 साल पुराने भवनों की जगह 159 करोड़ में बनेंगे 102 आधुनिक फ्लैट

मामला नर्मदापुरम जिले की सिवनी-मालवा तहसील के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघवाड़ा का है। शिक्षक की हरकत से परेशान आधा दर्जन छात्राएं शनिवार को अपने परिजनों के साथ सिवनी-मालवा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराने की मांग की। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक उन्हें गलत तरीके से छूते हैं, बदतमीजी करते हैं और गंदी नजरों से देखते हैं। छात्राओं का कहना है शिक्षक लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं। इस बारे में विद्यालय के प्राचार्य को भी जानकारी दी गई थी, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 

ये भी पढ़ें:  नवविवाहिता की कुएं में लाश मिली, गांव में मची सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा को सिवनी-मालवा थाने बुलाया गया। उन्होंने छात्राओं के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी शिक्षक राम आशीष पाण्डेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज होने की खबर लगते ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें