फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran: दिन-रात सायरन की गूंज, मिसाइल से हमले, हाइफा में फंसी MP की छात्रा ने बताया सच, घर आने का इंतजार

Tue, 24 Jun 2025 02:25 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की बेटी प्रतिभा अहिरवार इजराइल और ईरान के युद्ध के बीच वहां फंस गई हैं।  प्रतिभा इजराइल के हाइफा शहर में रहकर पीएचडी कर रही हैं। लेकिन, वहां चल रहे युद्ध के हालात के बीच उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही हैं। प्रतिभा ने अपने परिजनों को बताया कि हाइफा में लगातार मिसाइल हमले हो रहे हैं। खुद को बचाने के लिए उन्हें बंकरों में शरण लेनी पड़ रही है।

दरअसल, इजराइल के हाइफा शहर में फंसी प्रतिभा अहिरवार के पिता ओमप्रकाश अहिरवार कारगिल युद्ध में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सैनिक कल्याण बोर्ड नर्मदापुरम में कार्यरत हैं। प्रतिभा की मां और पिता दोनों  ही बेटी के युद्ध के बीच इजराइल में फंसे होने के कारण चिंतित हैं। प्रतिभा ने माता-पिता को बातया कि उन्हें हर समय फोन और अलर्ट मैसेज पर नजर रखनी पड़ती है। जैसे ही मिसाइल हमले का सायरन बजता है, उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ना पड़ता है। रात-दिन सायरन बजने से सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया। 

ये भी पढ़ें:  'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

प्रतिभा के पिता ओमप्रकाश अहिरवार ने कहा कि उनकी बेटी भारत लौटना चाहती है। लेकिन, सीधी फ्लाइट उपलब्ध न होने के कारण वह वापस नहीं आ पा रही है। परिवार के लोग दिन-रात समाचार चैनलों के जरिए युद्ध की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालात बेहद चिंताजनक हैं। प्रतिभा की मां मीना अहिरवार ने कहा कि मेरी बेटी इजराइल में है और वहां के हालात बिल्कुल ठीक नहीं हैं। हर तरफ गोलाबारी और हमले हो रहे हैं। हम भारत सरकार से निवेदन करते हैं कि पहले की तरह इस बार भी स्पेशल फ्लाइट भेजकर सभी भारतीय बच्चों को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए।

अन्य भारतीय छात्र भी मदद के इंतजार में
दरअसल, प्रतिभा अकेली भारतीय नहीं हैं जो इस समय इजराइल में फंसी हैं। देश भर के कई छात्र इस समय इजराइल के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं। युद्ध के हालात के बीच उन्हें डर और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। सभी छात्र अपनी सुरक्षित वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें