फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram News: जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को कुत्तों ने नोंचकर खाया, परिजनों ने किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Updated Sun, 11 May 2025 09:51 AM IST

नर्मदापुरम जिला अस्पताल में प्रबंधन की क्या स्थिति है, यह इस बात से स्पष्ट होता है कि पोस्टमार्टम के लिए रखे एक युवक के शव को कुत्तों ने रात में नोच खाया। इस घटना से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो गई है। 

दरअसल, शुक्रवार की रात पालनपुर के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया था, जिसे रात में कुत्तों ने  बुरी तरह नोच डाला। सुबह मृतक के परिजन शव के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि युवक की गर्दन के पास का हिस्सा कुत्तों ने नोच डाला है। शव की हालत देखकर परिजन अस्पताल के स्टाफ पर भी जमकर भड़क गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मृतक के परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते दिख रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, 14 मई से कमजोर होगा सिस्टम

यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी अस्पताल में कई ऐसी दुखद घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सरकारी अस्पतालों की हालत जस की तस बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर विजयवर्गीय ने बताया कि निखिल चौरसिया की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया था। युवक के शव को कुत्तों ने नोच लिया था, जिसकी जानकारी सामने आई है। यह मामला बेहद गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को शो-कॉज नोटिस जारी किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें