फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पचमढ़ी में तालाब में डूबने से भूटान आर्मी के जवान की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेजा गया शव

Fri, 01 Aug 2025 11:52 AM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी स्थित सी शिक्षा कोर के करिअप्पा कंपनी (एईसी) में भूटान आर्मी के 27 वर्षीय जवान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (हमीदिया अस्पताल) भेजा गया है। मृतक जवान का नाम शिवांग गर्ल्स है। उसके पिता सोनम, रॉयल भूटान आर्मी में चुमा (आरक्षक) के पद पर कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें: सोने की चमक में चौंधियाई आंखें, शिक्षक ने गहने गिरवीं रख खरीदे 5KG सिक्के, अब पीट रहा माथा; कैसे फंसा?

जानकारी के अनुसार, मृतक जवान शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के लिए पचमढ़ी ट्रेनिंग स्कूल के म्यूजिक सेंटर में आया हुआ था। इसी दौरान वह कैंप के पीछे स्थित तालाब में मृत अवस्था में मिला। शव मिलने के बाद तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। टीआई अनूप कुमार ऊईके ने बताया कि जवान का शव तालाब से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है। जवान छह महीने की ट्रेनिंग पर भूटान से पचमढ़ी आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल भेजा गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सेना को सौंपा जाएगा। यह मामला सेना और अंतरराष्ट्रीय सैनिक से जुड़ा हुआ है, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  दोस्तों को पत्र लिखकर कहा-मुझे नाचते हुए विदा करना; पांच साल बाद मौत; बैंड की धुन पर नाचा यार

साथियों से लिए जा रहे बयान
पुलिस द्वारा कैंप में ट्रेनिंग ले रहे अन्य जवानों के भी बयान लिए जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जवान की मौत का सही कारण क्या है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें