फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 25 शहरों में 10 डिग्री से नीचे पारा, दो नए सिस्टम बढ़ाएंगे ठंड का असर

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। इसका सीधा असर मध्यप्रदेश पर भी दिख रहा है। सर्द हवाओं की रफ्तार फिलहाल कमजोर पड़ी है, इसी वजह से प्रदेश में अगले तीन दिन तक शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि राहत केवल अलर्ट तक सीमित है, क्योंकि तापमान लगातार नीचे जा रहा है और रातें ज्यादा सर्द होती जा रही हैं। प्रदेश में इस समय सबसे ठंडा इलाका शहडोल जिले का कल्याणपुर रिकॉर्ड किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। बीती रात पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिसने पूरे प्रदेश में ठंड का ट्रेंड साफ कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत की ओर दो और पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहे हैं। इनके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी। जब ये सिस्टम आगे बढ़ेंगे, तब जमी हुई बर्फ पिघलेगी और उत्तर से ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश की ओर बढ़ेंगी। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में कोल्ड वेव यानी शीतलहर की वापसी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें