फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News : सिंगरौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की खदान धंसने से 3 तीन मजदूरों की गई जान, 2 घायल

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मिट्टी की खदान धंसने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं घायल हो गया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब गांव की पांच महिलाएं सफेद मिट्टी लाने के लिए मिट्टी की खदान में गई हुई थीं। यहां मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई और उसी में महिलाएं दब गईं। जैसे ही इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई ,तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को रेस्क्यू कर खदान से बाहर निकाला। इनमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 2 महिलाएं घायल हो गई हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें