फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Foundation Day : सतना में कुछ ऐसे मनाया गया स्थापना दिवस, प्रतिमा बागरी बनीं मुख्य अतिथि


मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सतना का पुलिस परेड ग्राउंड उत्साह और उल्लास से सराबोर दिखा। जिला प्रशासन सतना द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी शामिल हुईं, जहाँ उनका और सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया गया।स्थापना दिवस की गरिमा को बढ़ाते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक और रंगारंग वेशभूषा में सजे इन बच्चों ने लोक नृत्यों और सांस्कृतिक झाँकियों के माध्यम से मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कलाकारों का दल ढोल-नगाड़ों की थाप पर अपनी प्रस्तुति देते हुए दिखाई दिया, जिसने पूरे वातावरण में एक उत्सव का संचार कर दिया। मुख्य अतिथि ने इन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित भी किया। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा मध्य प्रदेश निरंतर विकास की पथ पर आगे बढ़ रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें