2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन के मंच पर भले ही विपक्षी पार्टियों की एकजुटता का राग सुर पकड़ रहा हो, लेकिन मध्य प्रदेश में तो यह बेसुरा ही हो गया है। क्योंकि, यहां आप, सपा और कांग्रेस यहां तो अलग-अलग ही चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।