फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elections 2023: चुनावों से पहले सॉफ्ट हिंदुत्व दिखा रही कांग्रेस ने रणनीति में किया बड़ा बदलाव!

Mon, 12 Jun 2023 04:14 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में महज पांच महीने का समय बचा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी जबलपुर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान के लिए विजय शंखनाद शुरु कर दिया है। सॉफ्ट हिंदुत्व के साथ हनुमान भक्त कमलनाथ की छवि को प्रोजेक्ट कर रही कांग्रेस हर कदम फूंक-फूंककर रख रही है। वह न तो धार्मिक दिखना चाहती है और न ही उससे जुड़े किसी विवाद में फंसना चाहती है। इस वजह से पार्टी नेताओं और प्रवक्ताओं को सख्त हिदायत जारी की गई है कि कोई भी नेता सांप्रदायिक घटनाओं पर किसी भी तरह का बयान न दें। पार्टी के शीर्ष से जो निर्देश मिले हैं, उनमें कहा गया है कि धार्मिक मुद्दे पर न बोलें। बोलना पड़े तो संतुलित बात करें। किसी भी धर्म के लोगों को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि कांग्रेस उनके बारे में नहीं सोचती।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें