क्या बीजेपी इस बार सीएम शिवराज सिंह चौहान पर ही दांव लगाएगी या फिर किसी नए चेहरे को प्रोजेक्ट किया जाएगा। नए चेहरे की बात जब सामने आती है तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा शुरू हो जाती है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक सिंधिया के नाम की चर्चा होती रही हैं।