फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elction 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना तो कांग्रेस ने दिया जवाब

Thu, 16 Nov 2023 04:16 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार के अंतिम दिन आरोप-प्रत्यारोप हावी रहे। दतिया की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा था कि सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है, इन्होंने ग्वालियर-चंबल के लोगों से विश्वासघात किया। उनके इस बयान के बाद सिंधिया ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए हमला बोला। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका को पार्ट टाइम नेत्री बताते हुए आईने में झांक लेने की सलाह दी है। उनके इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए सिंधिया पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें