मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आने के बाद कांग्रेस भी एक्टिव हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक रणवीर जाटव का टिकट कटने को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि सवाल यह है कि सिंधिया जी जिनको साथ लेकर गए थे और उन्हें आश्वासन देकर, उनकी रक्षा करना सिंधिया जी का काम था, लेकिन उनकी रक्षा नहीं कर पाए। अब कौन लोग ऐसे आदमी पर विश्वास करेगा।