मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुकाराम दुर्गे ने रविवार को भाजपा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया। तुकाराम अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित परासिया विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे। इस्तीफा देने के बाद अब उन्होंने परासिया से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरने का ऐलान किया है।