फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: युवक की मौत पर हंगामा, कलेक्टर के बंगले में घुसे लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sat, 15 Mar 2025 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

होली के दूसरे दिन शनिवार को मुरैना में युवक के संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद परिजनों ने कलेक्टर के बंगले का घेराव कर एमएस रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद कलेक्टर के बंगले में घुसने की कोशिश की। परिजनों की मांग है कि हत्या का केस दर्ज किया जाए।

दरअसल, आमपुरा इलाके में स्थित अभिनंदन वाटिका के पास शुक्रवार देर रात एक युवक सोनू खरे की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। पुलिस ने मौके से मृतक के शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को मृतक के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले तो पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाने की बात कह रही थी।

यह भी पढ़ें: पिकअप वाहन द्वारा युवक को 200 मीटर घसीटने से मौत, गाड़ी रिवर्स कर चालक ने कुचला

शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद से ही परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की जिद पर अड़े हुए थे।पीएम के बाद परिजनों ने शव को लेकर कलेक्टर अंकित अस्थाना के बंगले का घेराव कर जाम लगा दिया। घेराव में आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सैमिल शामिल हुए। इसके बाद पुलिस ने बल पूर्वक सभी को बंगले से हटाया और मनोज सैमिल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, दोषी को इतने साल की सजा और लगाया जुर्माना

वहीं, एडीएम मुरैना सीबी प्रसाद का कहना है कि आमपुरा में कल युवक की संदिग्ध लाश मिली थी, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पीएम रिपोर्ट इस मामले में जरूरी है। क्योंकि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। सीधे हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता और फिर कलेक्टर का बंगला घेरना भी अपराध है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनती है, इसलिए बल पूर्वक हटाया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें