फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को मामा ने बनाया बंधक, 24 घंटे बेरहमी से पीटा और गांव के बाहर फेंका

Mon, 07 Apr 2025 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

दोस्त को साथ लेकर प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के मामा तथा उसके परिजनों ने बंधक बना लिया। प्रेमिका के परिजनों ने दोस्त से मारपीट कर उसे दो घंटे बाद छोड़ दिया, लेकिन प्रेमी को रात भर बंधक बनाकर पिटाई की। 24 घंटे तक भूखा रखकर युवक की पिटाई करने से उसकी हालत खराब हुई, बाद में मरणासन्न हालत में गांव के बाहर फेंक दिया। घटना पोरसा थाना क्षेत्र स्थित सेंथरा अहीर गांव की है। घायल युवक किसी तरह से पुलिस थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अदम चैक काटने के बाद एफआईआर की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- लाखों की 18 पिस्टल और 14 मेग्जीन संग धराया अंतरराज्यीय हथियार तस्कर, सामने आए सहयोगियों के नाम

जानकारी के अनुसार संदीप जाटव निवासी भखरोली हाल निवासी लेन रोड अम्बाह का गोरमी निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले प्रेमी-प्रेमिका ने परिजनों से छिपकर मंदिर में शादी भी कर ली थी। युवती के परिजनों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने युवती को उसके मामा के घर सेंथरा अहीर गांव भेज दिया। संदीप को इस बात का पता चला तो वह अपने दोस्त आकाश को लेकर प्रेमिका से मिलने बाइक से सेंथरा अहीर गांव पहुंच गया। युवती के मामा को इसकी भनक लगी तो उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर संदीप तथा उसके दोस्त आकाश को गांव में ही दबोच लिया। परिजनों ने मौके पर ही दोनों युवकों की धुनाई करते हुए बाइक तोड़ दी, तथा उनके मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद परिजन दोनों को पकड़कर घर ले गए। यहां पर उन्होंने दोनों को एक कमरे में बंद कर रस्सी से उनके हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई लगाई।

ये भी पढ़ें- आठ दिन बाद होने वाली थी शादी पहुंच गया जेल,शादी का कार्ड देखकर हुई थाने में शिकायत

बताते हैं कि युवती के परिजनों ने आकाश को तो दो घंटे बाद ही छोड़ दिया, लेकिन संदीप को रात भर बंधक बनाकर डंडों से पिटाई की। 24 घंटे तक युवक को भूखा रखकर पिटाई करने से उसकी हालत खराब हुई तो उन्होंने मरणासन्न हालत में गांव के बाहर फेंक दिया। घायल युवक किसी तरह से बीती रात पोरसा थाने पहुंच गया। पुलिस ने रात को ही उसका मेडिकल परीक्षण करवाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर अदम चैक काटकर उसे घर भेज दिया। पुलिस युवती के मामा तथा उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें