फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: बदमाशों ने बीच चौराहे पर युवती को गोली मारी, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Tue, 17 Jun 2025 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के बदरपुरा गांव के पास एक चौराहे पर बदमाशों ने 19 साल की युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: प्रयागराज से फेमस हुई मोनालिसा का गाना सादगी रिलीज, प्रमोशन के लिए पहुंची भोपाल, जल्द शुरू होगी फिल्म

परिजनों के अनुसार, युवती अपनी मां के मामा के घर बल्हेरा गांव गई हुई थी। वहां से लौटते समय वह अपने माता-पिता के साथ बाइक से अपने गांव बदरपुरा जा रही थी। गांव से पहले एक चौराहे पर चार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोका और युवती को तीन गोलियां मार दीं।

ये भी पढ़ें: दीवान से अवैध संबंध, मां ने बेटे के सीने में मारी गोली, कई साल से मायके में रह रही; मिलने आया था बेटा

घटना के बाद युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जौरा पीएम हाउस पहुंचाया, लेकिन वहां महिला डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण शव को मुरैना भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  परिजनों ने बताया कि आरोपियों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें