फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: पिता के डांटने पर बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी, शराब पीने को लेकर पिता-पुत्र में होता था विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Updated Wed, 20 Aug 2025 10:08 PM IST

मुरैना जिले में एक पिता द्वारा डांटने पर बेटे ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली। शव के पास कट्टा मिला है और सिर पर गोली लगने का घाव है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है और इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

आपको बता दें जिले के माता बसैया थाना इलाके में एक युवक की लाश मिली युवक का नाम करुआ उर्फ जयदीप चौहान बताया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक शराब पीने, आवारा घूमने और ग्रामीणों से लड़ता झड़गता था। इसी बात को लेकर पिता ज्ञान सिंह ने इसको डांटा था और कहा कि आवारा मत घूमाकर अब बड़ा हो गया है। पिता की यह बात बेटे को नागवार गुजरी और इसके बाद उसने यह कदम उठाया। युवक का शव गांव के पास ही एक खेत में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-  एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने युवती को कार से रौंदकर दी खौफनाक मौत, मिलने नहीं आई तो लिया ऐसा बदला

पुलिस ने शुरुआती सबूत के आधार पर इसे सुसाइड माना है। एसएसपी सुरेंद्र डाबर ने बताया कि मृतक शराब पीने, आवारा घूमने का आदी था।परिवार में कुछ कहा-सुनी हुई है। सिर में दाहिनी तरफ गोरी लगी है, पास में कट्टा पड़ा था। प्रथमदृष्टया सुसाइड का मामला है हालांकि दूसरे एंगल से भी जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि जयदीप चौहान कुछ कामकाज नहीं करता था। वह दिन भर आवारा घूमता और शराब पीता था। नशे की हालत में किसी भी ग्रामीण से लड़ जाता था। इससे पिता काफी नाराज थे और पिता-पुत्र के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। मृतक के पिता ने बताया कि वह मंगलवार से गायब था। मंगलवार को उसके पिता ने उसे समझाते हुए कहा कि शराब पीना बंद कर दे अब बड़ा हो गया है। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और शाम के वक्त वह घर से गायब हो गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें