फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: गजब है! महापौर की भैंसों के लिए सरकारी एंबुलेंस से आया भूसा, वीडियो आने के बाद मामले ने पकड़ा तूल

Tue, 09 Sep 2025 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना में महापौर की भैंस के लिए नगर निगम की गोशाला से सरकारी एम्बुलेंस में भरकर भूसा मंगाया गया। उनके निजी नौकर ने इस बात को स्वीकार किया है। मामला सोमवार का है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। महापौर शारदा सोलंकी के लिए नगर निगम ने नया आवास बनवाया है, लेकिन वे पुराने आवास पर ही रह रही हैं। यहां उन्होंने भैंस पाल रखी है। इसी भैंस के लिए निगम की देवरी गोशाला से दो बोरों में भूसा भरा गया। फिर निगम की ही पशु एम्बुलेंस में इसे लादा गया। एम्बुलेंस महापौर आवास पर पहुंची, जहां भूसे से भरे बोरे उतारे गए।

एम्बुलेंस से चारा ढोने का वीडियो सामने आया
महापौर आवास पर ही उनका दफ़्तर भी है। यहां पली भैंस की देखभाल के लिए उन्होंने एक नौकर भी रखा है। सरकारी एम्बुलेंस से चारा ढोने का वीडियो सामने आने के बाद अब इस नौकर के वेतन के स्रोत पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

'हम इसकी शिकायत करेंगे'
देवरी गोशाला नगर निगम चलाता है। शहर के समाजसेवी इसमें मदद करते हैं। इसी पैसे से चारा, भूसा और अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं। बीमार या घायल गायों के इलाज के लिए नगर निगम को सरकारी एम्बुलेंस दी गई है। गोसेवक रुद्र प्रताप ने कहा कि जब कभी भी हम बीमार पशु के लिए एम्बुलेंस बुलाते हैं तो वह घंटों बाद आती है। कभी-कभी तो आती ही नहीं। पशुओं के लिए प्राइवेट वाहन की व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं। जबकि इस एम्बुलेंस का इस्तेमाल महापौर के निजी पशुओं के लिए किया जा रहा है। यह गलत है। हम इसकी शिकायत करेंगे।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव, 2027 से होगा लागू

सोलंकी ने आरोपों को नकारा
महापौर शारदा सोलंकी ने एम्बुलेंस से भूसा लाने की बात को नकारते हुए कहा कि भैंस भूसा ही खाएगी। यहां पली भैंस के लिए भूसा प्राइवेट टाल से आता है। एम्बुलेंस के इस्तेमाल का आरोप गलत है। उन्होंने कहा मैं गायों से असीम प्रेम करती हूं, उनकी सेवा करती हूं। मैंने गोशाला की स्थिति में सुधार किया है। महीने में एक बार निरीक्षण करने जाती हूं।
ये भी पढ़ें- 

ये भी पढ़ें- MP News: शिप्रा में बही आरक्षक 61 घंटे बाद भी लापता, कार भी नहीं मिली, अब रणनीति बदली; 130 जवान तलाश में जुटे




 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें