फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: प्रदर्शन और पथराव के मामले में 85 नामजद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, पूर्व MLA भी शामिल

Sat, 05 Jul 2025 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और पथराव के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 85 नामजद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन पर बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, लोक सेवकों पर हमला समेत 14 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में पूर्व विधायक सहित कुछ भाजपा नेता भी शामिल हैं।

प्रदर्शन कुशवाहा समाज द्वारा किया गया था। बीते दिन न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय पर हुए प्रदर्शन के दौरान लगभग पांच हजार लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। लौटते समय प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

ये भी पढ़ें- भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज जलाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने किया विरोध, सीएम से कार्रवाई की मांग

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में अजब सिंह कुशवाहा, गिर्राज कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, देव कुशवाहा, रवि कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, सर्वेंद्र कुशवाहा, श्रीकृष्ण कुशवाहा, सियाराम कुशवाहा, अमर सिंह, उम्मेद, नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। टीमें गांवों में जाकर आरोपियों को तलाश रही हैं। ASP सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को कुशवाहा समाज के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। इधर पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर बितर करना पड़ा। दरअसल, सुबह से कुशवाहा समाज के लोग सरकारी गेस्ट हाउस मैदान में एकत्रित हुए थे। वहां आमसभा की, जिसके बाद समाज के प्रतिनिधि पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें