फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: पिता की आत्महत्या के बाद वीडियो से खुला सच, बेटियों ने मां और अन्य परिजनों संग मिलकर की थी मारपीट

Mon, 10 Mar 2025 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

गांधी कॉलोनी में एक व्यक्ति की आत्महत्या का मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। मृतक हरेंद्र मौर्य (46) की मौत को पहले आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस पर संदेह खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में मृतक की पत्नी, बेटियां और अन्य परिजन उसे डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 2 जनवरी 2025 का बताया जा रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच को हत्या के एंगल से आगे बढ़ाया है।

आत्महत्या की सूचना और वीडियो का खुलासा
रविवार रात मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि हरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को ग्वालियर फोरेंसिक लैब भेज दिया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम विशेष पोस्टमॉर्टम करेगी।

परिवार में चल रहा था विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हरेंद्र नशे का आदी था और इसी वजह से परिजनों से आए दिन झगड़े होते थे। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है, लेकिन पुलिस को शक है कि उसे पीट-पीटकर मारा गया हो।

CSP का बयान
मुरैना CSP दीपाली चंदोरिया ने कहा कि पहले यह आत्महत्या का मामला लग रहा था, लेकिन पुराने वीडियो के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें