फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: चंबल नदी में मगरमच्छ का हमला, मवेशी चरा रही 12 वर्षीय बालिका को खींच ले गया; मौत क्षेत्र में खौफ

Thu, 21 May 2026 03:02 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

चंबल नदी के राज घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। मवेशी चराने गई एक 12 वर्षीय बालिका पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, बालिका रोज की तरह गांव के मवेशियों को चराने के लिए चंबल नदी किनारे स्थित राज घाट पहुंची थी। इसी दौरान वह नदी के पास गई, तभी अचानक पानी में मौजूद एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।मगरमच्छ बालिका को पकड़कर नदी के भीतर खींच ले गया।घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण घबरा गए और शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मगरमच्छ बालिका को गहरे पानी में ले जा चुका था।

ग्रामीणों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया
सूचना मिलते ही धौलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी देर तक चली तलाश के बाद बालिका को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: क्या पद से हटेंगी ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह? विभाग ने FIR मामले में जांच रिपोर्ट मांगी

ग्रामीणों का कहना है कि चंबल नदी में मगरमच्छों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों और मवेशियों की जान को खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और संवेदनशील घाटों पर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें