फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: अफसर के घर पहुंची ईडी, शराब दुकान संचालक ने 10 लाख रुपए महीना रिश्वत मांगने का लगाया था आरोप

Wed, 03 Sep 2025 05:26 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

मंदसौर के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी बद्रीलाल दांगी के यशनगर स्थित किराए के मकान पर प्रवर्तन निर्देशालय की टीम जांच करने पहुंची। टीम यहां करीब पांच घंटे रुकी और वापस लौट गई।

मंदसौर के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी बद्रीलाल दांगी के यश नगर स्थित किराए के मकान पर सुबह 4 बजे ईडी की 10 सदस्यीय टीम ने दस्तक दी। टीम यहां करीब पांच घंटे रुकी और जांच कर अपने साथ दस्तावेज लेकर वापस लौट गई। कार्यवाही के दौरान दांगी अपने निवास पर मौजूद नहीं थे।

ये भी पढ़ें- अब मछली और कछुए ने कराया डिजिटल अरेस्ट, फौजी की पत्नी को 21 दिन तक डराया फिर हड़प लिए पांच लाख

हाल ही में हुआ था दतिया ट्रांसफर
पूर्व जिला आबकारी अधिकारी बद्रीलाल दांगी का 22 अगस्त को दतिया जिला आबकारी अधिकारी के पद पर ट्रांसफर हुआ था। दांगी ने सोमवार को दतिया पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया था। उनकी अनुपस्थिति में ईडी की टीम मंदसौर पहुंची और करीब पांच घंटे सर्चिंग के बाद वापस लौट गई। इस दौरान ईडी की टिम ने मीडिया के साथ कोई भी जानकारी सांझा नहीं की।

विवादों से रहा नाता शराबबंदी के बाद भी शहर में बिक रही अवैध शराब
नए वित्तीय वर्ष के दौरान मध्यप्रदेश में 17 जिलों में धार्मिक नगरी के चलते शराबबंदी की गई थी, जिसमें मंदसौर जिला भी शामिल था। उसके बावजूद जिला आबकारी अधिकारी के पद पर बद्रीलाल दांगी के रहते मंदसौर शहर में अनेक स्थानों पर शराब दुकानों से कम कीमत पर देशी व अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। इतना ही नहीं मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलियामंडी स्थित शराब दुकान के संचालक ने उन पर 10 लाख रुपए महीना रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग की थी।

ये भी पढ़ें-  खंडवा में ATS ने चार युवकों को उठाया, सिमी मुखिया अकील खिलजी का बेटा गिरफ्तार; महाराष्ट्र ले गई पुलिस

इंदौर में हुए शराब चालान घोटाले के मामले में कार्यवाही की आशंका
सूत्रों की मानें तो बद्रीलाल दांगी के तार इंदौर में आबकारी विभाग में हुए चालान घोटाले से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि इसी को लेकर ईडी की इंदौर और भोपाल की दो टीमें जांच करने उनके निवास पर पहुंची थीं। मीडिया के सामने नहीं आए ईडी के अधिकारी  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें