फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 'हिंदू तीन बच्चे पैदा करें, तीसरे की फीस मैं दूंगा', बोले प्रवीण तोगड़िया, मोहन भागवत को लेकर कही ये बात

Sun, 23 Nov 2025 07:16 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया शनिवार को मंडला जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां जंतीपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दोपहर 2 बजे कृषि मंडी में आयोजित सभा को संबोधित करने वाले हैं। कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने हिंदू राष्ट्र और जनसंख्या के मुद्दे पर बड़े बयान दिए। तोगड़िया ने कहा कि यदि हिंदू राष्ट्र का निर्माण करना है तो इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ही सबसे सक्षम और उपयुक्त व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके पीछे खड़े हैं, वे जो चाहें करा सकते हैं। उनके नेतृत्व में हिंदू राष्ट्र की दिशा तय हो सकती है।

जनसंख्या पर बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं को कम से कम तीन बच्चे जरूर पैदा करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि तीसरे बच्चे की स्कूल फीस मैं खुद भरवाऊंगा। संख्या बढ़ेगी तभी समाज मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था हिंदू हितों के लिए काम करती है, उसे मोहन भागवत का सम्मान करना चाहिए। तोगड़िया के अनुसार हिंदू समाज यदि एकजुट रहे तो किसी भी स्तर पर बड़ा परिवर्तन किया जा सकता है। मंडला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदू संगठनों को सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें- MP में ठंड से थोड़ी राहत, अब घने कोहरे की मार, कई शहरों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक घटी

दोपहर में कृषि मंडी में होने वाली सभा को लेकर जिलेभर से कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। प्रशासन की निगाह सभा में दिए जाने वाले बयानों पर भी रहेगी। तोगड़िया के इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा आगामी चुनावों से पहले संगठन विस्तार की रणनीति का हिस्सा हो सकता है और मंडला में होने वाली सभा प्रदेश में राजनीतिक माहौल बनाने में प्रभाव डाल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें