फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: खेत में उतरीं कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, महिलाओं संग की धान की रोपाई; सादगी का वीडियो वायरल

Sun, 26 Jul 2026 04:57 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री एवं मंडला जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके का सादगीपूर्ण अंदाज इन दिनों चर्चा में है। रविवार को वह अपने गृह ग्राम टिकरवारा पहुंचीं, जहां उन्होंने खेत में उतरकर महिला श्रमिकों और किसानों के साथ पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई की।

मंत्री सम्पतिया उइके ने साड़ी समेटकर नंगे पैर कीचड़ भरे खेत में उतरकर धान रोपा और महिला मजदूरों का हाथ बंटाया। इस दौरान उन्होंने किसानों से खरीफ फसल की स्थिति, खेती-किसानी की चुनौतियों और कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। खेत में काम करते हुए उन्होंने ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और हल्के-फुल्के अंदाज में समय भी बिताया।

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भोपाल में निकाला विजय मार्च

धान रोपाई के बाद मंत्री उइके ने कहा कि मिट्टी से जुड़कर काम करने का अनुभव बेहद सुखद और गर्व का विषय है। किसानों का अथक परिश्रम ही प्रदेश और देश की समृद्धि की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी किसानों के लिए अच्छी खरीफ फसल और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की। मंत्री का खेत में धान रोपाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके सादगीपूर्ण व्यवहार और किसानों से सीधे जुड़ाव की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंत्री का खेत में उतरकर श्रम करना उनकी कृषि परंपरा, ग्रामीण संस्कृति और किसानों के प्रति आत्मीयता को दर्शाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें