फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: कटरा बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, लोगों ने अधिकारी पर किया हमला, तीन पर मामला दर्ज

Fri, 29 Aug 2025 02:28 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

मैहर कटरा बाजार क्षेत्र में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नगर परिषद की टीम जब बाजार से अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के बीच स्थिति बिगड़ गई। लोगों ने अतिक्रमण दस्ता प्रभारी अधिकारी पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अधिकारी के साथ हुई मारपीट दर्ज है।

जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज तीन लोगों ने मिलकर हमला किया, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में नपा कर्मचारियों ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, धीरेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष कर्मचारी संघ मैहर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कृत्यों को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: महाकाल के शृंगार में किस नियम का हो रहा उल्लंघन? बन रहा क्षरण की वजह, भांग की नई व्यवस्था लागू

घटना के बाद पुलिस थाने में नपा कर्मचारियों ने हंगामा किया। नगर पालिका मैहर के सभी कर्मचारी एक साथ एकत्रित हुए और मैहर थाने पहुंच गए। इसके बाद तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। इन तीनों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे और कहा कि तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए अन्यथा कल बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

मामले पर मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली कि नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर अतिक्रमण हटाने गए थे। तभी वहां कुछ लोगों द्वारा धक्का मुक्की और मारपीट करने की शिकायत नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा की गई, जिसमें मुकदमा कायम कर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें